India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है. अब जब मुकाबला दिल्ली में होना है, तो सबकी निगाहें एक बार फिर विराट कोहली के रिकॉर्ड पर टिक गई हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया हुआ है जो अब तक नहीं टूटा. अब देखना होगा कि क्या दूसरे टेस्ट में गिल की कप्तानी वाली टीम का कोई भी बल्लेबाज ये रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं, यह रिकॉर्ड है अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी का, जो विराट कोहली ने आज से 8 साल पहले यान साल 2017 में बनाया था.
दरअसल, दिल्ली के रहने वाले विराट कोहली का इस मैदान पर प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है. साल 2017 में उन्होंने इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 243 रनों की पारी खेली थी, जो आज तक यहां किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी टेस्ट पारी बनी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि उस पारी के बाद से अब तक कोई खिलाड़ी 230 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका.
अब तक दिल्ली में 7 दोहरे शतक लगे
अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक कुल सात बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं. इनमें विराट कोहली के अलावा विनोद कांबली, गौतम गंभीर, मंसूर अली खान पटौदी, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे भारतीय दिग्गज शामिल हैं. विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने यहां डबल सेंचुरी बनाई है.
क्या टूटेगा कोहली का 243 रनों वाला रिकॉर्ड?
वेस्टइंडीज की मौजूदा टीम अनुभवहीन जरूर है, लेकिन उसके कुछ युवा बल्लेबाज फॉर्म में हैं. वहीं, भारतीय बल्लेबाज भी घरेलू परिस्थितियों में कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस टेस्ट में कोई खिलाड़ी कोहली का 243 रनों वाला रिकॉर्ड तोड़ पाएगा, या फिर एक बार फिर दिल्ली टेस्ट कोहली के नाम ही रहेगा.
अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट की सबसे बड़ी पारियां
- विराट कोहली (भारत)-243 रन (श्रीलंका के खिलाफ, 2017)
- बर्ट सटक्लिफ (न्यूज़ीलैंड)- नाबाद 230 रन (1955)
- विनोद कांबली (भारत)- 227 रन
- गौतम गंभीर (भारत)- 206 रन
- मंसूर अली खान पटौदी (भारत)- नाबाद 203 रन
- राहुल द्रविड़ (भारत)-नाबाद 200 रन
सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने की कोशिश करेगी. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अहम रोल अदा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CEAT Cricket Awards 2025: रोहित, संजू, मंधाना को मिला खास सम्मान, ब्रायन लारा समेत इन विदेशी स्टार्स का भी दिखा जलवा
BAN vs IRE: टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines