India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final live updates: एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उसे ये फैसला भारी पड़ा। श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर पवेलियन लौट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट निकाला।
टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन जड़कर इस मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 23 और शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया ने 263 गेंद शेष रहते ये मैच जीत लिया। ये रन चेज में भारतीय टीम की बड़ी जीत रही।
इसी के साथ भारतीय टीम ने 5 साल बाद अपना आठवां एशिया कप जीत लिया। टीम इंडिया एशिया कप में सबसे सफल टीम है। मैच में दोनों ही टीमों में कई बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया।
https://twitter.com/BCCI/status/1703387847154426114
Asia Cup 2023 Final India vs Sri Lanka live updates: देखें पल-पल की अपडेट
- टीम इंडिया ने जीता आठवां एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को हराकर बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
- जीत के करीब टीम इंडिया, 6 ओवर में बराबर किया स्कोर
- टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, 3 ओवर में ठोक डाले 32 रन
- भारत की पारी शुरू, ईशान-गिल क्रीज पर
- सिराज की घातक गेंदबाजी ने श्रीलंका को किया ढेर, 50 रन पर ऑलआउट
- मोहम्मद सिराज का तूफान, 12.3 ओवर में श्रीलंका के 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
- मोहम्मद सिराज ने झटका छठा विकेट, मुश्किल में श्रीलंका की टीम
- मोहम्मद सिराज ने लगाया विकेट का ‘पंजा’, श्रीलंका को लगा छठा झटका
- श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन पहुंची
- भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत, श्रीलंका को लगा चौथा झटका
- श्रीलंका को लगा पहला झटका, कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट
- श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, पथुम निसंका और कुसल परेरा क्रीज पर मौजूद
- कोलंबो में बारिश शुरू, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना
ऐसा रहा भारतीय टीम का सफर
भारत और श्रीलंका दोनों ने सुपर फोर में दो-दो जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत ने दौर की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 228 रन की जीत के साथ की, इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 41 रन की जीत दर्ज की। शुक्रवार शाम बांग्लादेश ने भारत को छह रनों से हरा दिया।
श्रीलंका ने रोमांचक तरीके से मारी फाइनल में एंट्री
दूसरी ओर, श्रीलंका ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर सुपर फोर अंक तालिका में शीर्ष 2 में अपनी जगह पक्की की। आइलैंडर्स ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रनों से हराया था। इसके बाद भारत ने उन्हें 41 रनों से हराया और पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो मैच में श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर डी/एल पद्धति से दो विकेट से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines