हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर, 55 रन पर ही ढेर हो गए मेजबान

India vs South Africa: भारत के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 55 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया है।

विज्ञापन
भारत और साउथ अफ्रीका , Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ है। भारत के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक-एक रन बनाने के लिए तरसा दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। यह साउथ अफ्रीका का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 79 रन था, जो कि नागपुर के मैदान पर बनाया था।

मोहम्मद सिराज ने झटके 6 विकेट

केपटाउन टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके हैं। सिराज के सामने पूरी साउथ अफ्रीका की टीम धराशायी हो गई है। सिराज ने आज दिखा दिया है कि उन्हें क्यों दुनिया का सबसे घातक गेंदबाजों में से एक कहा जाता है। मोहम्मद सिराज ने अपने करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया है। सिराज का इससे पहले टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट प्रदर्शन 60 रन देकर 5 विकेट लेने का था, अब सिराज ने अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए 6 विकेट झटके हैं। मोहम्मद सिराज के अलावा मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह ने भी आज 2 विकेट अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़े छूआ है। काइल वेरिन ने सर्वाधिक 15 रन बनाए हैं, इसके अलावा डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाया है। साउथ अफ्रीका के 8 बल्लेबाज ईकाई में रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में कमाल की शुरुआत कर दी है। यहां से भारत आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर सकता है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर

55 रन- केपटाउन टेस्ट, 2023

79 रन- नागपुर टेस्ट, 2015

विज्ञापन

84 रन- जोहानिसबर्ग टेस्ट, 2006

105 रन- अहमादाबाद टेस्ट, 1996

विज्ञापन

109 रन- मोहाली टेस्ट, 2015

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola