India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा, जो कि दोपहर डेढ़ बजे शुरू होने वाला है। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत खराब है। भारत आज तक इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है। भारत ने यहां कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत को पहले मुकाबले में करारी हार मिली थी। ऐसे में दूसरे टेस्ट में भारत की टीम पूरी तरह से बदल सकती है। चलिए आपको बताते हैं दूसरे टेस्ट मैच के लिए क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- Cricket Controversies of 2023: साल 2023 के वो 5 बड़े विवाद, जिसने हर किसी को किया हैरान
कोहली और राहुल के अलावा सभी फ्लॉप
साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रनों से हरा दिया है। भारत की इस हार के साथ ही पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया है। अब भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज को अधिकतम ड्रॉ कर सकती है, क्योंकि साउथ अफ्रीका ने पहला मैच अपने नाम कर लिया है। पहले टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। इस मैच में केएल राहुल और विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। केएल राहुल ने मैच की पहली पारी में शतकीय पारी खेली थी, वहीं विराट कोहली ने पहली पारी में 38 रनों की और दूसरी पारी में 76 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- अंधविश्वासी हैं इस स्टार क्रिकेटर की पत्नी, शानदार बल्लेबाजी के लिए अपनाती हैं खास टोटका
अगले मैच में होंगे ये 3 बदलाव
भारत की गेंदबाजी भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रही थी। भारतीय गेंदबाज कभी भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं डाल सके थे, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा टीम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। इस टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कई बदलाव देखने को मिल सकता है। दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। दूसरे खिलाड़ी हैं प्रसिद्ध कृष्णा, जिन्हें बाहर किया जा सकता है, उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरा बदलाव यशस्वी जायसवाल के रूप में देखा जा सकता है। उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया जा सकता है। इन 3 बदलाव के बाद बाकी की टीम सेम रहने वाली है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines