हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SA: टेस्ट सीरीज का होगा आगाज, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Live Match

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल से सेंचुरियन टेस्ट खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं आप इस मैच का लाइव लुत्फ कहां उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल से सेंचुरियन टेस्ट मैच खेला जाएगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला होने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। भारतीय टीम के पास पहली बार साउथ अफ्रीका में जाकर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा अवसर है। फैंस भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। चलिए हम आपको बताते हैं आप इस मैच का लाइव आनंद कहां से ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टेस्ट मैच से पहले डरे अफ्रीकी कप्तान, कहा- भारत के पास हैं आक्रामक गेंदबाज

यहां से देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज दोपहर डेढ़ बजे से खेली जाएगी। भारत वर्तमान में भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान है। ऐसे में अगर भारत साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज हरा देता है, तो भारत प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही विराजमान रहेगा। ऐसे में भारत किसी भी कीमत पर इस सीरीज को अपनी झोली में डालना चाहेगा। बता दें कि अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने मोबाइल फोन पर लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने Playing 11 पर दिया हिंट, इन 2 खिलाड़ियों का खेलना तय!

सीरीज से पहले भारत को झटका

क्रिकेट फैंस इस मैच को देखने के लिए इसलिए भी उत्सुक हैं, क्यों कि आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद यह पहला मौका होने वाला है, जब फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते देखेंगे। कोहली और रोहित ने विश्व कप के बाद से ही वाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बना रखी है। ऐसे में फैंस लंबे अरसे के बाद अपने फेवरेट खिलाड़ी को खेलते देखेंगे। पूरी टीम इस मैच को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि इस सीरीज से पहले भारत को कई झटके भी लगे हैं। भारत के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें