India vs South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब फैंस की नजर टेस्ट सीरीज पर टिकी हुई है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन में खेला जाएगा। फैंस इस सीरीज को लेकर इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखेंगे। विश्व कप के बाद यह पहला मौका होगा, जब दोनों दिग्गज खेलते दिखेंगे। चलिए आपको बताते हैं पहले टेस्ट में किन धुरंधरों को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AUS: पाकिस्तान ने किया नोमान अली के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ गेंदबाज की टीम में एंट्री
मैच से पहले कई खिलाड़ी बाहर
भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। भारत दूसरे स्थान पर थे, लेकिन पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से पाकिस्तान को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ और वह पहले पायदान से खिसककर दूसरे स्थान पर चला गया, जबकि भारत दूसरे पायदान से पहले स्थान पर जंप कर गया है। पहले टेस्ट मैच से पहले भारत को कई झटके लग चुके हैं। पहले तो रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद ईशान किशन ने भी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया। ईशान ने कहा कि वह लंबे समय से टीम के साथ मैच खेल रहे हैं, इस कारण से उन्हें थोड़ी आराम की जरूरत है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
https://twitter.com/AYUSH16769142/status/1738599047668322404
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को लेकर बड़ा खुलासा, नहीं थी फैमिली इमरजेंसी! फिर क्यों लौटे King?
दोनों के बीच हो चुके हैं 42 टेस्ट
विराट कोहली भी मैच से पहले साउथ अफ्रीका दौरे से वापस आ गए। बताया जा रहा था कि कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण वापस आए हैं, लेकिन बीसीसीआई सूत्र ने दावा किया कि कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण नहीं, बल्कि लंदन ट्रिप पर गए हैं। कोहली ने पहले ही बीसीसीआई को इस बात की जानकारी दे दी थी। नीचे पढ़ें पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। रोहित शर्मा किन धुरंधरों को मौका दे सकते हैं। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से 17 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि 15 मुकाबले में भारत को जीत मिली है।
https://twitter.com/CricCrazyDeepak/status/1738776690720178500
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा, देखें सेंचुरियन में कैसा रहेगा DAY 1 का मौसम
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा/आर. अश्विन, केएल राहुल (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines