India vs South Africa, T20I Series: भारतीय टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। ब्लू टीम को यहां मेजबान टीम के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दो-दो हाथ करनी है। दौरे का आगाज तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी। ऐसे में सीरीज के आगाज से पहले बात करें भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी20 फॉर्मेट में अबतक कैसी भिड़ंत रही है, तो वो इस प्रकार है-
टी20 फॉर्मेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत:
भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। यहां भारतीय टीम का पलड़ा अफ्रीकी टीम के खिलाफ थोड़ा भारी नजर आता है। ब्लू टीम को जहां प्रोटीज टीम के खिलाफ 13 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है। वहीं प्रोटीज टीम को ब्लू टीम के खिलाफ 10 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है।
यह भी पढ़ें- गजब! नो बॉल नहीं, फिर भी रेनशॉ ने 1 गेंद पर ठोके 7 रन, खास अंदाज में पूरा हुआ अर्धशतक, देखें वीडियो
भारत बनाम अफ्रीका टी20 सीरीज में रोहित-मिलर का है जलवा:
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 द्विपक्षीय सीरीज में रोहित शर्मा और डेविड मिलर का जलवा रहा है। यहां रोहित जहां भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। वहीं विपक्षी टीम की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक रन का योगदान दिया है।
अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में रोहित शर्मा ने 2007 से अबतक 17 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनके बल्ले से 16 पारियों में 28.00 की औसत से 420 रन निकले हैं। वहीं विपक्षी टीम की तरह से मिलर ने 2011 से अबतक 18 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 47.37 की औसत से 379 रन बनाए हैं।
अफ्रीका के खिलाफ टी20 में भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट:
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। कुमार ने यहां 12 मुकाबलों में शिरकत करते हुए सर्वाधिक 14 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उन्हें आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
अफ्रीकी जमीं पर भारत का प्रदर्शन:
2006-07: भारत 1-0 से जीता
2007 वर्ल्ड कप: भारत जीता
2010-11: भारत 1-0 से जीता
2011-12: द. अफ्रीका 1-0 से जीता
2017-18: भारत 2-1 से जीता
शेड्यूल:
10 दिसंबर पहला टी20, डरबन, शाम 7.30 बजे
12 दिसंबर, दूसरा टी20, पोर्ट एलिजाबेथ, रात 8.30 बजे
14 दिसंबर, तीसरा टी20, जोहानिसबर्ग, रात 8.30 बजे
टी20 सीरीज के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
भारत: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीत्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी20),डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन (पहला और दूसरा टी20), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहला और दूसरा टी20), एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाद विलियम्स।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
6 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
11 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
32 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines