India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सेंचुरियन टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले फैंस के लिए बुरी खबर आई है। सेंचुरियन टेस्ट मैच के लिए डेढ़ बजे ही टॉस होने वाला था, लेकिन टॉस में देरी हो चुकी है। बीसीसीआई ने खुद इस बात की जानकारी दी है। अब यह मैच देरी से शुरू होने वाला है। ऐसे में फैंस को मैच देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे ही शुरू होने वाला था, लेकिन अब मैच देरी से शुरू होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इसका क्या कारण है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: सेंचुरियन टेस्ट को लेकर बुरी खबर! मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन रद्द
टॉस में क्यों हुई देरी
सेंचुरियन टेस्ट पर बारिश का संकट मंडरा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में बारिश के आसार पहले से ही लगाए जा रहे थे, हालांकि अभी बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन वेट आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हो गई है। बीसीसीआई ने बताया कि अब डेढ़ बजे इंस्पेक्शन किया जाएगा कि कब टॉस होना है और मुकाबला कब शुरू होगा। बीते दिन भी वेट आउटफील्ड के कारण टीम इंडिया की प्रैक्टिस अधुरी ही हो सकी थी। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1:45 में टॉस और 2 बजे मुकाबला शुरू होने वाला है।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
भारत आज तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में भारत के पास टेस्ट में इतिहास रचने का इससे सुनहरा अवसर नहीं हो सकता है। टीम इंडिया पूरी कोशिश करेगी कि रोहित शर्मा की कप्तानी इस सीरीज को अपने नाम किया जाए। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। अगर भारत अफ्रीकी टीम को दोनों टेस्ट मैच हराने में सफल रहता है, तो भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन के लिए मजबूत दावेदारी पेश करेगा।
https://youtu.be/RS_EqOn1LgQ?feature=shared
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines