India vs South Africa 3rd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज पार्ल में खेला जाएगा। जो भी टीम इस मैच को जीत लेगी, उसका सीरीज पर 2-1 से कब्जा हो जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम को तीसरा मैच जीतना है तो सलामी जोड़ी को अच्छे स्कोर की नींव रखनी होगी।
सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन को छोड़ दे तो दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ दोनों मैचों में फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में तीसरे मैच में उनका चलना काफी अहम होगा।अब तक सीरीज के दोनों ही मैच काफी लो स्कोरिंग हुए है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम महज 116 रनों पर ढेर हो गई थी जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया 211 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
पिच रिपोर्ट
तीसरा वनडे मैच बोलैंड पार्क की पिच पर खेला जाएगा। बोलैंड पार्क की पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहतर माना जाता है। ऐसे में फैंस को तीसरे मैच में एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा जीच हासिल हुई है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया का इस मैदान पर रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK के सीईओ ने खोला बड़ा राज, ऑक्शन के पीछे भी था ‘माही’ का दिमाग
भारतीय टीम ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के साथ इस मैदान पर दो वनडे मैच खेले थे और टीम इंडिया को दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी। इस पिच का एवरेज स्कोर 250 माना जाता है। ऐसे में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो 250 से थोड़ा ज्यादा का स्कोर बनाना चाहेगी।
मौसम का हाल
बात अगर पार्ल के मौसम की करें तो आज यहां का मौसम एकदम साफ रहने वाला है। बारिश की आज यहां कोई संभावना नहीं है। हालांकि धूप और गर्मी के यहां पूरे आसार है। दोपहर के समय पार्ल का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि रात के समय के यहां मौसम में थोड़ा ठंडापन देखने को मिलेगा। जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को थोड़ी राहत मिलेगी। तीसरे मैच में टॉस का भी अहम रोल होने वाला है। मैदान के रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines