India vs South Africa: भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को धूल चटा दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर मैच के साथ-साथ वनडे सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। भारत ने 2-1 से इस सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने 78 रनों के बड़े मार्जिन से इस मैच को जीत लिया है। आज एक बार फिर से अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की है। अर्शदीप ने आज भी 4 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप के अलावा भी वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान ने भी 2-2 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA: केएल राहुल ने लिया अविश्वसनीय रिव्यू, अंपायर भी रह गए दंग, कमेंटेटर बोले ‘Rahul रिव्यू सिस्टम’
भारत ने दूसरी बार रचा इतिहास
भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा था, अब निर्णायक मैच में भारत का दबदबा रहा है। भारत ने इतिहास में दूसरी बार साउथ अफ्रीका में जाकर साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज हराया है। इससे पहले भारत ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका को दक्षिण अफ्रीका में 5-1 से हराया था। उस समय कप्तान विराट कोहली थे, अब केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया है। अब भारत ने 5 साल बाद फिर से इतिहास को दोहरा दिया है। भारत के लिए यह बड़ी जीत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA 3rd ODI Updates: भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा
पूरी टीम ने दिया जीत में योगदान
इस मैच में सभी खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है। एक तरफ जहां संजू सैमसन ने अपना पहला शतक लगाया है, दूसरी ओर तिलक वर्मा भी किसी से कम नहीं रहे और अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंत में जब रन की काफी आवश्यकता थी, उस समय रिंंकू सिंह ने अपने बल्ले से दम दिखाया और 38 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी सभी खिलाड़ियों ने अपना-अपना योगदान दिया है। आज कोई भी गेंदबाज विकेट से अछूता नहीं रहा है। सभी गेंदबाजों ने विकेट का स्वाद चखा है।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
44 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
45 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines