Live Updates
22:09 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत

साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अर्धशतक जमाया. 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

22:00 (IST) 03 Dec 2025
LIVE | IND vs SA 2nd ODI: जीत की दहलीज पर पहुंची साउथ अफ्रीका, स्कोर 350/6

साउथ अफ्रीका ने 350 कां आंकड़ा पार कर लिया है. टीम जीत की दलहीज पर खड़ी है. अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 12 गेंदों में 8 रन चाहिए. महाराज 7 और कॉर्बिन बॉश 10 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:44 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA: टोनी जी जोर्जी हुए बाहर

चोट की वजह से टोनी डी जोर्जी रिटायर्ट हर्ट हो गए हैं. वह 11 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे. इंजरी की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. 45.1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 332/6 है.

21:40 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका

45 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 328/6 है. मार्को यानसेन 2 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत ने वापसी कर ली है.

08:44 (IST) 02 Apr 2026

08:44 (IST) 02 Apr 2026

21:33 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI Match Live: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

साउथ अफ्रीका को 43.5 ओवर में मैथ्यू ब्रिटजके के रूप में पांचवां झटका लगा है. उन्होंने 64 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली.

21:13 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI Match Live: अर्धशतक पूरा करते ही आउट हुए डेवाल्ड ब्रेविस

अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया. 54 रन बनाकर ब्रेविस आउट हुए. यशस्वी जायसवाल ने एक शानदार कैच पकड़ा.

21:11 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI Match Live: डेवाल्ड ब्रेविस ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं.

21:00 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI Match Live: मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने जड़ा एक और शानदार अर्धशतक

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 11 मैचों में सातवीं बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया है. इस मुकाबले में वो 49 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसके कारण ही टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है.

20:49 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI Match Live: दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 250 रनों का आंकड़ा

दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार जीत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने 37वें ओवर में ही 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं उनके सिर्फ 3 विकेट ही गिरे हैं. ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी हुई है. अफ्रीका ने 37 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 253 रन बना लिए हैं.

20:25 (IST) 03 Dec 2025
साउथ अफ्रीका ने पार किया 200 का आंकड़ा

साउथ अफ्रीका ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. 33 ओवर में टीम का स्कोर 211/3 है. डेवाल्ड ब्रेविस 10 गेंदों में 11 और और मैथ्यू ब्रीट्जेक 31 गेंदों में 26 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

20:07 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI: एडेन मार्करम हुए आउट, साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका

एडेन मार्करम आउट हो गए हैं. हर्षित राणा ने उन्हें चलता किया. मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. 30 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 197/3 है.

20:04 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA LIVE: ए़डेन मार्करम ने ठोका शतक

मार्करम 97 गेंदों में 110 रन बनाकर खेल रहे हैं. मार्करम ने 10 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम भी कर लिए हैं.

19:49 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका का स्कोर 150 पार

साउथ अफ्रीका ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 26 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 164/2 है. मार्करम 88 और मैथ्यू ब्रीटज्के 14 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:23 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका टेम्बा बावुमा के रूप में लगा है. 20.5 ओवर के बाद स्कोर 127/2 है. बावुमा 48 गेंदों में 36 रन बनाकर चलते बने. वहीं मार्करम 66 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद हैं.

19:10 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI: 100 के पार हुआ स्कोर

साउथ अफ्रीका ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. यशस्वी जायसवाल ने बाउंड्री लाइन पर कैच छोड़ दिया और साउथ अफ्रीका ने इस तरह 18 ओवर में 107/1 रन बना लिए हैं. मार्करम 61 और डीकॉक 8 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

19:02 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI: मार्करम ने ठोका पचासा

एडेन मार्करम ने 53 गेंदों में 51 रन बना दिए हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनका साथ टेम्बा बावुमा दे रहे हैं.

18:38 (IST) 03 Dec 2025
IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 पार

9.4 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 50/1 रन हो गया है. एडेन मार्करम 33 गेंदों पर 31 और टेम्बा बावुमा 16 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

18:21 (IST) 03 Dec 2025
LIVE | IND vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, आउट हुए क्विंटन डी कॉक

क्विंटन डी कॉक आउट हो गए हैं. उन्होंने 11 गेंदों में 8 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका का स्कोर 6.3 ओवर के बाद 33/1है.

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला गया. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोका. इसी के दम पर टीम इंडिया ने 358 रन बनाए. हालांकि साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

साउथ अफ्रीका की शानदार बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 98 गेंदों में 110 रनों की शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले से 48 गेंदों में 46 रन निकले. इसके अलावा मैथ्यू ब्रीटजके ने 64 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया और मुकाबला जीत लिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट-गंभीर के बीच बढ़ी टेंशन! रायपुर वनडे से पहले ‘किंग’ ने किया हेड कोच को इग्नोर?

---विज्ञापन---

IND vs SA 2nd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…