India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था, वहीं अब साउथ अफ्रीका ने सीरीज का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया है। ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। भारत के कप्तान केएल राहुल का सीरीज के दूसरे वनडे में मिली हार के बाद बयान आया है। केएल राहुल ने बताया कि कहां चूक हो गई, जिसके कारण से मैच गंवाना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 333 में 72 खिलाड़ी बिके, 6 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से अधिक कीमत मिली, ऑक्शन से जुड़ी सभी खास बातें
टॉस ने बिगाड़ा खेल- राहुल
कप्तान केएल राहुल ने बताया कि इस मुकाबले में टॉस ने सबसे अहम रोल अदा किया है। पहली पारी में विकेट से मदद मिल रही थी और बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था, इस कारण से हमारी टीम अच्छा स्कोर नहीं बना सकी। एक समय था जब मैं और साई सुदर्शन टिके हुए थे, उस समय हमारे पास मौका था अपनी पारी को शतकीय पारी में तब्दील कर टीम को अच्छा स्कोर पर पहुंचाने का। ऐसे में हमें 50-60 रन और एक्स्ट्रा मिल जाता, जो कि डिफेंड करने के लिए काफी हो सकता था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन के बाद कैसी दिखती हैं सभी टीम, यहां देखें सभी 10 टीमों के Full Squad
‘सभी खिलाड़ी का अपना गेम प्लान हो’
केएल राहुल ने आगे कहा कि अगर हम कम से कम 240 के स्कोर तक पहुंच जाते, तो मैच का अंजाम बदल सकता था। लेकिन दुर्भाग्य से हम एक अंतराल के बाद लगातार विकेट गंवाते चले गए। सभी खिलाड़ियों के पास अपना गेम प्लान जरूर होना चाहिए, टीम का गेम प्लान अलग होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि सभी अपना भी गेम प्लान के साथ आए और उसी अंदाज में खेले, ताकि उसे कोई प्रेशर महसूस नहीं हो। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 21 दिसंबर को पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दोनों ही टीम की नजर टिकी होगी। जो टीम इस मैच को अपने नाम कर लेगी, वह सीरीज को भी अपने कब्जे में कर लेगी।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
22 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
49 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines