India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो मैच से पहले ही माहौल गर्माने लगता है। एशिया कप में एक बार फिर 2 सितंबर को भारत और पाक की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन मैच से पहले ही बयानबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के क्रिकेटर शादाब खान ने टीम इंडिया के सिलेक्टर अजीत अगरकर एक बयान पर तेवर दिखाए हैं। ऐसे में वोल्टेज मैच से पहले ही दोनों टीमों में टशन शुरू हो गई हैं।
अजीत अगरकर ने दिया था बड़ा बयान
दरअसल, टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने एशिया कप के लिए टीम अनाउंस करते वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। जब अगरकर से पूछा गया कि पाकिस्तान के शानदार गेंदबाजी आक्रमण से कैसे निपटा जाएगा। जिस पर अजीत अगरकर ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा उनको हेंडल कर लेंगे। उनके इसी बयान पर पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने प्रतिक्रिया दी है।
उससे फर्क नहीं पड़ता
शादाब खान का कहना है कि मैच के दौरान मैदान पर जो होता है, मायने वहीं रखता है मैच से पहले या बाद में कोई कुछ भी कहे उससे फर्क नहीं पड़ता है।’ बता दें कि शादाब खान भी एशिया कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया है। जिसमें शादाब खान की भूमिका भी रही थी।
दोनों टीमें हैं मजबूत
बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस इस बार कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछली बार दोनों टीमें टी-20 विश्वकप में आमने-सामने हुई थी। जिसमे विराट कोहली ने शानदार 82 रनों की पारी खेली थी। खास बात यह है कि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी और पाकिस्तानी की गेंदबाजी के बीच मुख्य मुकाबला माना जाता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच ऐसा ही रोचक नजारा देखने को मिलेगा।
ये भी देखें: ODI में तुक्के से No-1 नहीं बनी Babar Azam की Pak, 2019 से मचाया धमाल, Asia-WC में है खतरा
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
34 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
43 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines