Ishan Kishan Catch INDIA vs NEPAL: भारतीय टीम की फील्डिंग नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान शुरू में श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और ईशान किशन से कैच ड्रॉप हो गए। हालांकि इसके बाद ईशान ने नेपाल की पारी के आखिरी वक्त शानदार कैच लपककर दिल जीत लिया।
48वें ओवर में लपका बेहतरीन कैच
ये नजारा 48वें ओवर में देखने को मिला। 56 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक 48 रन बनाकर खेल रहे सोमपाल कामी ने मोहम्मद शमी की गेंद पर बड़ा हिट लगाने की कोशिश की, इसके बाद बॉल हवा में उड़ गई। इसके बाद ईशान ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाई और हवा में उड़कर कमाल का कैच लपक लिया।
230 रन पर सिमट गई नेपाल की टीम
ये बड़ा विकेट लेने के बाद नेपाल की पूरी टीम 48.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई। नेपाल के बल्लेबाज आसिफ शेख ने 58, कुशल भुर्तेल ने 38 और सोमपाल कामी ने 48 रनों का योगदान दिया। जबकि भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की।
सिराज ने 9.2 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी ने 7 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट निकाला। हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
24 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
44 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines