IND vs IRE 3rd T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को खेला जाने वाला है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुका है। ऐसे में ये मैच उसके लिए महज एक औपचारिकता ही है। पहले दो मुकाबलों में एक जैसी टीम खिलाने के बाद भारत इस मैच में नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
बुमराह और कृष्णा को मिलेगा और गेम टाइम
भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में बुमराह और कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने ही बेहतरीन लय दिखाते हुए जोड़ी में विकेट लिए हैं। ऐसे में आखिरी मुकाबले में एशिया कप के मद्देनजर टीम चोट से वापसी कर रहे इ दोनों धाकड़ बॉलर्स को एक बार फिर से मौका दे सकते हैं। हालांकि डेथ ओवर में फेल चल रहे अर्शदीप की जगह आवेश खान को मौका दिया जा सकता है।
जितेश शर्मा को मिलेगा मौका
आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले जितेश शर्मा ने तेजी से रन बनाने और चौके-छक्कें मारने की कला से सभी को इंप्रेस किया। जितेश बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी शानदार करते हैं। उन्होंने आईपीएल में 156 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनका नाम एशियन गेम्स के लिए चयनित टीम में भी है। ऐसे में भारत चाहेगी कि उन्हें एक मैच खेलने का मौका जरूर मिले।
हालांकि संजू सैमसन बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में 40 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में विकेटकीपर के तौर पर तो जितेश का खेलना मुश्लिक है हालांकि टीम तिलक वर्मा जो कि लगातार मैच खेल रहे हैं उन्हें आराम देकर जितेश को मौका दे सकते हैं।
India predicted playing 11: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन/जितेश शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।
दोनों टीमों के स्कवॉड
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा (सी), मुकेश कुमार, अवेश खान, जितेश शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा , शाहबाज़ अहमद।
आयरलैंड टीम: एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, फिओन हैंड, क्रेग यंग, थियो वैन वोएर्कोम, रॉस अडायर।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
41 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines