India vs England Women Test Match: भारत बनाम इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है। भारत ने इंग्लैंड को 347 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इंग्लैंड की बल्लेबाज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने पूरी तरह से धराशायी हो गई हैं। दीप्ति शर्मा ने दूसरी पारी में सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर ने भी 3 विकेट चटकाए और इंग्लैंड को कभी उबरने ही नहीं दिया। भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को सिर्फ 131 रन पर ही ढेर कर दिया है।
दीप्ति शर्मा अकेली पूरी टीम पर पड़ी भारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहली पारी में इंग्लैंड को इस कदर धोया कि 10 विकेट के नुकसान पर 428 रन बना दिए। भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, कुल 6 बल्लेबाजों ने 30 प्लस का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम की एक भी खिलाड़ी ने शतक नहीं जड़ा, बावजूद इसके भारत ने 428 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 136 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाया और पारी घोषित कर दी।
भारत के लिए छठी जीत
दूसरी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 479 रनों की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड की टीम 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और सिर्फ 131 पर ढे़र हो गई। भारत ने इस मैच को अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल 39 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 6 मुकाबले जीत लिया है। आज इंग्लैंड के खिलाफ भारत की छठी जीत थी। वहीं, भारत ने 6 मुकाबले हारे हैं और 27 मैच ड्रॉ रहा है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines