India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में जारी है। मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। जिस मैच में भारतीय टीम की जीत पक्की लग रही थी, इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया है। ओली ने 208 गेंदों में शानदार 148 रनों की पारी खेली है। शतक जड़ने के बाद पोप ने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट से एक मांग कर दी है। चलिए आपको बताते हैं ओली ने रूट से क्या मांगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया ने बनाया स्पेशल प्लान, कोच ने बताया ‘कैसे 1 घंटे में मिलेगी जीत?’
उपकप्तान ने रूट को क्या जिम्मेदारी सौंपी
इंग्लैंड के लिए हैदराबाद के मैदान पर बल्लेबाजी करना बेहद ही कठिन हो रहा है, लेकिन एक अकेले ओली पोप ने भारतीय टीम के खिलाफ शानदार पारी खेली है। दूसरी इनिंग में इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका है, लेकिन ओली ने शतक जड़ दिया है। शानदार पारी खेलने के बाद ओली पोप ने टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। ओली ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद की जगह जो रूट को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए अनुरोध किया। रूट ने भी खुशी-खुशी उपकप्तान की बात मान ली।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अक्षर पटेल की एक चूक टीम इंडिया पर पड़ी भारी, हाथ से कहीं निकल ना जाए हैदराबाद टेस्ट
‘आज तक की सबसे बेहतरीन पारी’- रूट
इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने खुद इस बात का खुलासा किया है। रूट ने कहा कि शतक जड़ने के बाद बल्लेबाज मेरे पास आए और उन्होंने मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा। मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं हुई। ओली ने आज जिस तरह का खेल दिखाया है, वह बहुत अद्भुत है। मैंने भी एशिया में बहुत रन बनाए हैं, लेकिन इस कंडीशन में और ऐसे बॉलिंग लाइनअप के सामने रन बनाना बड़ी बात है। ओली की पारी मास्टरस्ट्रोक पारी है, मैंने आज तक ऐसी पारी नहीं देखी थी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines