Saurabh Kumar Not Selected Team India : बीसीसीआई ने 10 फरवरी को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाकी बचे हुए 3 मैचों के लिए यह टीम चुनी गई है। तीसरे टेस्ट से रवींद्र जडेजा और केएल राहुल एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में शामिल किए गए सौरभ कुमार को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। दरअसल विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए सौरभ कुमार को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। यह पहली बार नहीं है जब सौरभ कुमार को बिना खिलाए टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले भी सौरभ कुमार के साथ ऐसा ही किया गया था। जब उन्हें टीम में तो शामिल किया गया, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
श्रीलंका के खिलाफ भी किया था टीम में शामिल
इंग्लैंड टेस्ट से पहले श्रीलंका के खिलाफ भी सौरभ कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया था। दरअसल 2022 में श्रीलंका ने भारत का दौरा किया था। उस समय सौरभ कुमार को भारतीय टीम में शामिल तो किया, लेकिन बिना कोई भी मैच खिलाए ही टीम से बाहर कर दिया गया था। कुछ ऐसा ही उनके साथ एक बार फिर देखने को मिला। जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में तो शामिल किया गया, लेकिन बिना कोई टेस्ट खिलाए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। 30 साल के सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।
ये भी पढ़े- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी से डर गए तिलक वर्मा! याद आई Rohit Sharma की कैप्टेंसी
रवींद्र जडेजा की जगह टीम में आए थे सौरभ
हैदराबाद टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने सौरभ कुमार को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में सौरभ कुमार को जडेजा की जगह खिलाया जा सकता है, लेकिन उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया। हालांकि भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट को 106 रन से जीत लिया था। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि सौरभ कुमार कौ बाकी बचे हुए मैचों के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन जब बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान किया तो उसमें सौरभ कुमार का नाम शामिल नहीं था।
ये भी पढ़े- IND vs ENG : क्या Team India हार जाएगी टेस्ट सीरीज? BCCI के सेलेक्शन के 5 चौंकाने वाले फैसले
ऐसा रहा है सौरभ कुमार का करियर
सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश के लिए बतौर स्पिन ऑलराउंडर खेलते हैं। सौरभ के आंकड़े गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी कमाल के हैं। अगर सौरभ कुमार की गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 290 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही बल्ले से भी उन्होंने 27.11 की औसत के साथ 2061 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक हैं। इसके अलावा इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सौरभ कुमार ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे और पहली पारी में 77 रन बनाए थे।
ये भी पढ़े- IND vs ENG : क्या Team India हार जाएगी टेस्ट सीरीज? BCCI के सेलेक्शन के 5 चौंकाने वाले फैसले
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
41 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines