India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में शानदार वापसी कर ली है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगा, लेकिन इंग्लैंड ने जिस कदर वापसी की है और अब टीम इंडिया के लिए भी यह जीत आसान नहीं होगी। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी इनिंग में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना दिया है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। इसके बाद भारत के कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंग्लैंड के खिलाफ खास रणनीति बनाई है। कोच ने बताया कि टीम इंडिया को कैसे सिर्फ 1 घंटे में जीत मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा अब नहीं करेंगे कप्तानी! हार्दिक पांड्या के नए Video से निराश हो जाएंगे हिटमैन के फैंस
मुश्किल पिच पर इंग्लैंड का कमबैक
इंग्लैंड ने तीसरे दिन भारत के खिलाफ जिस कदर कमबैक किया है, यह एक बड़ी टीम की पहचान है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने गेंदबाजी में भी मैच शुरू होते ही भारत के तीन विकेट चटकाकर टीम इंडिया को ऑल आउट कर दिया और जब बल्लेबाजी करने आई तो भी कमाल का खेल दिखाया है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम का औसत स्कोर 130 रन है, लेकिन इंग्लैंड अभी ही भारत से 126 रन आगे निकल चुका है और अभी इंग्लैंड के 4 विकेट बाकी भी है। यह चिंता का विषय बन गया है। भारत के कोच ने मैच के बाद आकर बताया कि भारत कैसे सिर्फ एक घंटे में मैच को खत्म कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच U19 वर्ल्ड कप में नहीं होगा मुकाबला! सुपर 6 के लिए क्यों बने ऐसे समीकरण
एक घंटे में कैसे जीतेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया के कोच ने बताया कि इस मैच पर अभी भी भारत की मजबूत पकड़ है। हालांकि इंग्लैंड ने तीसरे दिन शानदार पलटवार किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश होगी कि चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही 30 रनों के भीतर ही इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया जाए। अगर हम ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो भारत आसानी से इस टारगेट को चेज कर लेगा। कोच ने आगे कहा कि हालांकि भारत के बल्लेबाजों के पास इतनी काबिलियत है कि किसी भी टारगेट को चेज कर सके। बता दें कि अगर चौथे दिन भारतीय गेंदबाज सिर्फ 30 रनों के भीतर इंग्लैंड को ऑल आउट कर देते हैं, तो इंग्लैंड का खेल सिर्फ 1 घंटे में खत्म हो जाएगा।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
36 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
38 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines