Michael Vaughan warning to England: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी को होने वाला है। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए ये ये सीरीज काफी अहम होने वाला है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड टीम को आगाह कर दिया है। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम को अलर्ट करते हुए कहा कि भारत में जाकर भारत को टेस्ट मैच हराना कोई आसान काम नहीं है। दुनिया भर के पिचों में से सबसे अधिक मुश्किल होता है भारत के मैदान पर खेलना। भारत के 3 स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल बल्लेबाजों को बुरी तरह परेशान करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को मिला गूगल का सबसे बड़ा तोहफा, खास लिस्ट में किया शामिल
‘भारत के तीनों स्पिनर बेहद खतरनाक’
माइकल वॉन ने अपनी टीम को पहले से ही सावधान रहने की चेतावनी दे डाली है और बताया कि भारतीय टीम कितना बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अपने आक्रामक खेल दिखाने से पीछे नहीं हटने वाला है, जिसे ‘बैजबॉल’ के नाम से जाना जाता है, ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत के तीनों स्पिनर के सामने धराशायी हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ एक स्पिनर नाथन लियोन ने इंग्लैंड में आकर इंग्लैंड के खिलाफ 2-0 से बढ़त बना ली थी, तो भारत में जाकर तीन क्वालिटी स्पिनर के सामने खेलना काफी कठिन होने वाला है। इंग्लैंड के लिए इस सीरीज को जीतना बहुत मुश्किल होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IPL Auction 2024: कौन है इस बार का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी? कहीं यह आपका चहेता तो नहीं?
25 जनवरी से होगा पहला मुकाबला
बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच खेला जाएगा। अंतिम और पांचवां मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज को कोई भी टीम हलके में नहीं लेना चाहेगी क्योंकि इससे साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दो क्वालीफाई टीमों का फैसला होगा।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
54 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines