India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी भी विराट को मिस कर रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल 10 फरवरी को बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते अब पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। जो टीम इंडिया और फैंस के लिए एक बड़ा झटका। हालांकि अभी तक ये किसी को भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर विराट कोहली ने इस सीरीज से अपना नाम वापस क्यों लिया है? ऐसा 13 सालों में पहली बार हुआ है जब विराट कोहली किसी घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। विराट के बाहर हो जाने से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं।
विराट कोहली के मुरीद हुए क्रिस वॉक्स
विराट कोहली के टेस्ट सीरीज से बाहर होने से टीम इंडिया के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाड़ी भी हैरान हैं। अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स ने कहा कि विराट कोहली को क्रिकेट खेलते हुए देखना काफी भाग्यशाली है, जाहिर तौर पर फैंस निराश जरुर होंगे लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो जहां भी हैं बिल्कुल ठीक होंगे और उनका परिवार भी ठीक होगा। मैं उम्मीद करता हूं विराट जब भी वापसी करेंगे तो शानदार क्रिकेट दिखाएंगे। हम काफी भाग्यशाली है कि विराट कोहली ने इतने सारे मैच खेले। मुझे यकीन है इंग्लैंड टीम को भारत में खेलना पसंद है और अब सीरीज में और अधिक रोमांचक मैच होने वाले है।
‘इंग्लैंड के पास जीतने का शानदार मौका’
आगे क्रिस वॉक्स ने कहा कि जाहिर तौर पर जब आप भारत में खेलते हैं तो टीम इंडिया को पसंदीदा माना जाता है। इंग्लैंड के लिए इस सीरीज को जीतने का सुनहरा मौका है मुझे उम्मीद है इंग्लैंड टीम एक और मैच जरुर जीतेगी। दोनों टीमों के लिए सीरीज का अगला मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इंग्लैंड टीम जानती है कि उनको भारतीय टीम को हराने के लिए क्या करना है।
राजकोट में होगा तीसरा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीम एक-एक मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। अब सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। दोनों टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे निकलना चाहेगी। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में सरफराज खान से पहले इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू! टीम इंडिया के लिए बढ़ा सिरदर्द
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बड़ा खुलासा, फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
10 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines