India vs England 3rd Test: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। सीरीज के दोनों मैचों में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बॉल्ड किया था। जसप्रीत बुमराह के सामने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हमेशा फेल नजर आते हैं। जिसको लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बताया है कि आखिर क्यों बर बार बेन स्टोक्स जसप्रीत बुमराह के सामने फेल हो जाते हैं?
बुमराह की गति को नहीं समझ पाते बेन स्टोक्स
टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को अपनी गेंदबाजी से काफी परेशान किया। दोनों मैचों में बुमराह ने बेन स्टोक्स को आउट किया था। अब इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने बताया कि बेन स्टोक्स को बुमराह की स्पीड से परेशानी हो रही है। वो बुमराह की गति को समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि स्टोक्स तेज गति के गेंदबाज को अच्छे से खेलते हैं लेकिन मैनें देखा कि वो बुमराह के सामने थोड़ी जल्दबाजी कर रहे है।
सीरीज में बुमराह अभी तक ले चुके 15 विकेट
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज में काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। हैदाराबाद और विशाखापट्टनम दोनों टेस्ट मैचों में बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी की है। अभी तक इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट ले चुके हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट हासिल किए थे। इस मैच की पहली पारी में बुमराह ने 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके थे। वहीं हैदराबाद टेस्ट मैच में बुमराह ने दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट हासिल किए थे। अभी तक इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
आईसीसी रैंकिंग में हुआ फायदा
इस टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी करने का फायदा अब आईसीसी रैंकिंग में हुआ है। जसप्रीत बुमराह अब आर अश्विन को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। बुमरहा से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर थे।
राजकोट में खेला जाएगा तीसरा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। पहले मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 28 रनों से हराया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया था। जिसके बाद अब सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 से आगे होना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- ICC Test Ranking : जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज, आर. अश्विन को छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024 Final: मैदान पर होगा घमासान, महा मुकाबले में भिड़ेंगे IND-PAK! बन रहा है ये खास संयोग
ये भी पढ़ें:- WTC 2025: साउथ अफ्रीका की हार से भारत को हुआ नुकसान, प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड ने मारी लंबी छलांग
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
14 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
36 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
55 mins agoLIVE: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, सस्ते में पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा
58 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines