India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा। तीसरे मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। तीसरे टेस्ट मैच के लिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं तीसरे टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया के ऐलान से पहले स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी चोट पर अपडेट दिया है। दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सीरीज के पहले मैच की दूसरी पारी के दौरान इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच से जडेजा को बाहर होना पड़ा था। फिलहाल जडेजा नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
टीम के ऐलान से पहले जडेजा ने शेयर की फोटो
हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान रवींद्र जडेजा रन आउट हो गए थे। इस दौरान जडेजा को हैमस्ट्रिंग में इंजरी हो गई थी। रन आउट होते वक्त जडेजा को लंगडाते हुए देखा गया था। जिसके बाद खबर आई थी कि जडेजा इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। अब बीसीसीआई तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। इसी बीच जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करके चोट पर ताजा अपडेट दिया है। रवींद्र जडेजा ने 7 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में जडेजा ने लिखा बेहतर हो रहे हैं। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि कब तक रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी होगी।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया पर होगी नजरे
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी पर सभी की निगाहें टिकी हैं। विराट कोहली इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर थे। जिसके बाद अब उम्मीद है कि राजकोट टेस्ट मैच में विराट कोहली की वापसी हो सकती है। हालांकि विराट की वापसी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। इसके अलावा तीसरे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की भी वापसी हो सकती है।
दरअसल सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल को भी इंजरी हो गई थी। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच से केएल राहुल को भी बाहर होना पड़ा था। अब उम्मीद है कि तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल भी वापसी कर सकते हैं। पहले मैच में केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में केएल राहुल के बल्ले से 22 रन निकले थे।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली का ICC Rankings में जलवा, बिना खेले भी टेस्ट रैंकिंग में भारत के नंबर एक बल्लेबाज
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? रिकी पोंटिंग ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
52 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines