India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया है। जायसवाल ने 151 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इस मैच की पहली पारी में जायसवाल शुरुआत से काफी शानदार लय में दिखाई दिए। जायसवाल की बल्लेबाजी में काफी आत्मविश्वास देखने को मिला। यशस्वी ने इंग्लिश गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
भारत में पहला टेस्ट शतक
यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। यशस्वी को काफी सूजबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। यशस्वी जायसवाल का ये टेस्ट क्रिकेट में भारत की धरती पर पहला शतक है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में ये उनके करियर का दूसरा शतक है। अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जायसवाल ने वेस्टइंडीज की धरती पर जड़ा था।
बल्लेबाजी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने पहले कप्तान रोहित शर्मा और फिर शुभमन गिल के साथ मोर्चा संभाला। तीन विकेट गिरने के बाद भी जायसवाल के खेलने का तरीका नहीं बदला। जायसवाल लगातार एक के बाद एक शानदार शॉट खेलते चले गए। हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा था। इस पारी में जायसवाल ने 80 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस वेस्टइंडीज दौरे पर ही उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। उसके बाद से ही जायसवाल लगातार टेस्ट टीम में बने हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल का बैटिंग औसत 45 से ज्यादा का है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद सिराज को आराम देना सिर्फ बहाना? इस कारण से खिलाड़ी का टीम से कटा पत्ता
ये भी पढ़ें:- Poonam Pandey ने KKR के IPL जीतने पर करवाया था न्यूड फोटोशूट, वानखेड़े स्टेडियम में उतार दिए थे कपड़े
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
57 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines