India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला किस ओर झुकता दिख रहा है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में शानदार बल्लेबाजी की थी और यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से भारत का स्कोर 400 के करीब पहुंच गया था। इसके बाद जब इंग्लैंड सिर्फ 253 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, तो लगा कि मैच भारत की झोली में आ चुका है। लेकिन फिर दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और भारत को सिर्फ 255 रन पर समेट दिया। इस पारी के दौरान शुभमन गिल का बल्ला लंबे समय के बाद चल सका है। गिल ने इस पारी में शतक जड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 2nd Test Day 3 Live Updates: भारत के पास 332 रनों की लीड, जीत के लिए चाहिए 9 विकेट
गिल ने बचाई टीम इंडिया की लाज
शुभमन गिल की शतक के कारण टीम ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंच सकी और जीतने की उम्मीद बरकरार रह गई। गिल लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे। गिल ने पिछले 13 पारियों में एक भी टेस्ट अर्धशतक नहीं जड़ा था। ऐसे में गिल से इस पारी के दौरान भी उम्मीद ना के बराबर थी, लेकिन गिल ने शानदार वापसी करते हुए शतकीय पारी खेली है। इस पारी के बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में गिल ने बताया कि वह कैसे 13 पारियों के बाद अपने फॉर्म में वापस आए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: आर अश्विन इतिहास रचने से 3 विकेट दूर, चौथे दिन होगी बड़े रिकॉर्ड पर नजर
‘पापा ने बताया जीत का मंत्र’
शुभमन गिल ने कहा कि काफी जरूरी हो जाता है रन बनाना, जब 3-4 मैचों में बल्ले से रन नहीं निकला हो। मेरे लिए आज का दिन काफी बड़ा और सुखद है कि मैंने शतकीय पारी खेली है। उन्होंने कहा कि जब मेरे बल्ले से रन नहीं निकल पा रहा था, मेरे लिए यह दौर आसान नहीं था। मेरे पापा ने कहा कि वर्तमान में जो हो रहा है उसे भूलकर अपने पुराने फॉर्म में खेलने की कोशिश करो। मैंने इसी को अपनी बल्लेबाजी में अप्लाई किया और शतक जड़ा। गिल ने कहा कि मेरे पापा हमेशा कोशिश करते हैं कि मैच देखने आ सकें। पापा के सामने शतकीय पारी खेलकर अच्छा लग रहा है।
संबंधित खबरें
IND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 min agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
1 hr agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
1 hr agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
2 hrs agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
3 hrs ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
4 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines