हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: सरफराज खान को टीम इंडिया में मिली जगह, पिता का पहला रिएक्शन आया सामने

India vs England 2nd Test: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री के बाद उनके पिता का पहला रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
सरफराज खान के पिता का पहला रिएक्शन Image Credit: Social Media

India vs England 2nd Test: भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच से पहले दो बड़े झटके लगे हैं टीम के दो इनफॉर्म खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। जी हां स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ये दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद सरफराज खान को दूसरे टेस्ट मैच लिए टीम में शामिल किया गया है। सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह मिलने का काफी समय से इंतजार था। अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। सरफराज को टीम में जगह मिलने के बाद उनके पिता नौशाद खान का पहला रिएक्शन सामने आया है।

बेटे सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद उनके पिता ने कहा कि आपकों पता है कि आज सरफराज खान का टेस्ट टीम इंडिया में शामिल होने के लिए नाम सामने आया है। जिसके लिए मैं आप सब का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। स्पेशली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का। जहां से सरफराज ने बहुत कुछ सीखा। इसके अलावा बीसीसीआई, सेलेक्टर्स और सभी चाहने वाले फैंस का। अब हम आशा करते है वो देश के लिए अच्छा करे और जब भी टीम इंडिया जीते उसमें सरफराज का योगदान हो।

https://twitter.com/TheKohlisthetic/status/1751944031897329711

सरफराज के अलावा दो खिलाड़ियों की और हुई एंट्री

सरफराज खान के अलावा दूसरे टेस्ट मैच के लिए वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम पहला मैच हारकर सीरीज में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। अब टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। जो टीम इंडिया के लिए इतना भी आसान नहीं होने वाला है।

पहला मैच जीतकर इंग्लैंड का हौसला बढ़ गया है। अब दूसरे मैच में भी इंग्लैंड टीम अपने इसी शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। सीरीज का दूसरा मैच अब 2 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री से खुश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल रिएक्शन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान की लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में एंट्री, खतरे में पड़ी 2 खिलाड़ियों की जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें