India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका दूसरा मैच अब 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 से आगे है। अब दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ने लगी है। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल इंजरी के चलते दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं।
जिसके टीम में तीन नए खिलाड़ियों सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है। सरफराज खान को टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद उनका परिवार और फैंस काफी खुश दिखाी दे रहे हैं। अब सरफराज खान के भाई ने बताया कि उनको कैसे पता चला उनके भाई का सलेक्शन टीम इंडिया में हो गया है।
मुशीर खान ने किया खुलासा
जहां एक तरफ सरफराज खान का टेस्ट टीम इंडिया में चयन हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ उनके भाई मुशीर खान अंडर-19 विश्व कप 2024 में धमाल मचा रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप 2024 में मुशीर अभी तक 3 शतक लगा चुके हैं। मंगलवार को भी न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में मुशीर ने शानदार शतक लगाया था।
अब मुशीर ने बताया कि उनको कैसे पता चला सरफराज खान का टीम इंडिया में चयन हो गया है। मुशीर खान ने बताया कि मेरे पास भाई को फोन आया और उसने मुझे बताया कि उसका टेस्ट टीम इंडिया में सलेक्शन हो गया है। मुशीर अपने भाई के लिए काफी खुश भी है।
https://twitter.com/nroy11/status/1752343209873711280
दूसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान का टीम इंडिया में सलेक्शन होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि उनको प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच में विशाखापट्टनम के मैदान पर इंग्लैंड टीम के सामने अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘भारत किसी भी तरह की पिच बना सकता है..’ मार्क वुड का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान बिना खेले ही होंगे टीम इंडिया से बाहर? सीरीज के बीच क्यों बने ऐसे हालात
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
39 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines