India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड ने हैदराबाद टेस्ट मैच जीतकर इस सीरीज पर 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है। यह भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं था। एक ऐसा मैच जिसे भारत आसानी से अपने नाम कर सकता था, उसे इंग्लैंड ने जीत लिया है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापटनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में वापसी करने के लिए पूरी जोर लगा देगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कैसा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान को मिल सकता है डेब्यू का मौका! दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित Playing 11
विशाखापट्टनम में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अभी तक कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं और दोनों में भारत को जीत मिली है। इससे साफ है कि यहां भारत का जीत प्रतिशत 100 फीसदी है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए इस मैदान पर भारत को चुनौती दे पाना आसान काम नहीं होगा। भारत ने यहां पहला टेस्ट मैच साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को 246 रनों से जीत मिली थी। इसके अलावा भारत ने यहां दूसरा टेस्ट मैच साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, इस मैच में भी भारत को 203 रनों से जीत मिली थी। भारत ने यहां दोनों मुकाबले एकतरफा जीता है। ऐसे में इसकी संभावना अधिक बढ़ गई है कि भारत को दूसरे टेस्ट मैच में जीत मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: टी20 फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट! यूएई और ओमान बन सकते हैं होस्ट
दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा 2 झटका
भारत को दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले से अपना नाम वापस ले चुके थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल चल रहे हैं, अब भारत को 2 और बड़े झटके लगे हैं। इससे भारतीय टीम की कमर टूट गई है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके अलावा भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल भी चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारत के लिए दूसरे टेस्ट में वापसी संभव हो पाएगी या फिर नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
8 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
57 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines