हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मैदान में घुसा रोहित शर्मा का जबरा फैन, भारतीय कप्तान के पकड़े पैर

India vs England 1st Test: भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान मैदान में घुसा रोहित शर्मा का जबरा फैन। कप्तान के छूए पैर।

विज्ञापन
मैदान में घुसा रोहित शर्मा का फैन Image Credit: Social Media

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 246 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच के दौरान पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत की। जैसे ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंचे तो उनका एक जबरा फैन मैदान में घुस आया। ये फैन दौड़ता हुआ सीधा क्रीज पर रोहित शर्मा के पास आया और उनके पैर छूने लगा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

246 पर शिमटी इंग्लैंड की पहली पारी

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 246 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 37 और बेन डकेट ने 35 रनों की पारी खेली। पहली पारी में भारतीय स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला है। भारतीय स्पिनर्स ने पहली पारी में 8 विकेट हासिल किए है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने बताया कब लेंगे रिटायरमेंट? बीच सीरीज हिटमैन का बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अक्षर पटेल ने फेंकी ‘Magic Ball’, जॉनी बेयरस्टो को नहीं हुआ विश्वास; Watch Video

विज्ञापन

भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। मैच के पहले सेशन में जरुर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों द्वारा अच्छी बल्लेबाजी बल्लेबाजी देखने को मिली थी।

इसके बाद जैसे कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के लिए स्पिन गेंदबाजों को लगाया तो इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाने लगी। हालांकि कुछ देर तक जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने पारी को संभाला लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी भारतीय स्पिनर्स का ज्यादा देर सामना नहीं कर पाएष

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola