Ind vs Aus ODI: 22 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है। दोनों टीमों ने पहले ही अपने स्कॉड की घोषणा कर दी है। अब, एक नए अपडेट से जानकारी मिली है पहले वनडे के लिए दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है।
टीम से बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारत के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले पहले वनडे मैच में मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल नहीं होंगे। कप्तान गुरुवार को कहा कि वह वनडे सीरीज के सभी मैच खेलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्मिथ फीट हैं और वह खेलने के लिए तैयार हैं।
Ind vs Aus ODI: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम
भारतीय सरजमीं पर स्टार्क और मैक्सवेल के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम भारत पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में मिचेल स्टार्क और मैक्सवेल के नहीं होने से भारतीय टीम को फायदा मिलने की उम्मीद है।
पहले दो वनडे में केएल राहुल करेंगे कप्तानी
हाल ही में रोहित शर्मा और चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के पहले दो मैचों में केएल राहुल कप्तान होंगे। तीसरे मैच में रोहित की वापसी होगी।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जोश हेजलवुड, जॉश इंग्लिश, तनवीर संघा, स्पेंसर जॉनसन, मार्नश लाबुशेन, मिचेल मार्श, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल।
यह भी पढ़ेंः विश्व कप के लिए कई हस्तियों को मिल रहा गोल्डन टिकट, जानें इसका महत्व
सीरीज के पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद . शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रित बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
35 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines