Cat Predicts ODI World Cup 2023 Winner: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। करोड़ों फैन भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं। इस बीच कुछ भविष्यवाणियां भी सामने आ रही हैं। जिसमें भारत की जीत की बात की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी जमकर वायरल हो गई है, जिसमें एक बिल्ली वर्ल्ड कप विनर की भविष्यवाणी करती नजर आ रही है।
स्विगी ने शेयर किया फोटो
दरअसल, फूड डिलीवरी ऐप स्विगी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पालतू बिल्ली से भविष्यवाणी कराने का फोटो शेयर किया है। इसमें एक शख्स ने बाएं हाथ पर ऑस्ट्रेलिया लिखा, जबकि दाएं हाथ पर भारत। जब बिल्ली को एक हाथ चुनने के लिए कहा गया तो उसने भारत लिखे दाएं हाथ पर किस कर अपनी टीम चुनी। यानी बिल्ली की भविष्यवाणी है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगी।
हालांकि ये भविष्यवाणी कितनी सच होती है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इस साल भारत विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की संभावना का संकेत दे रहा है।
टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही है। उसने अपने सभी मैच जीते हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को भी शिकस्त दे चुकी है। भारत ने ये मुकाबला 6 विकेट से जीता था। एक बार फिर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाए।
महामुकाबले को देखने कई सेलिब्रिटी अहमदाबाद पहुंचे हैं। मैदान भी खचाखच भरा नजर आ रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली और केएल राहुल ने फिफ्टी जमाई है।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli से हुई बड़ी गलती, बस खेल जाते ऐसा शॉट
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
14 mins agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
57 mins agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
4 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
12 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
13 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines