India vs Australia Probable Playing 11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही 4 में से 3 मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा चुका है। ऐसे में अगर भारत आज भी मैच जीत जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में बुरी तरह हार होगी। वैसे तो पिछले मुकाबले में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, बावजूद इसके आज के मैच में 3 खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कट सकता है।
ये भी पढ़ें:- ‘उन्होंने हमें लड्डू खिलाया..’ विदेशी कोचों के वसीम अकरम ने लिए मजे, जमकर की आलोचना
इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया वापसी करने की सोच से उतरेगा, लेकिन यह इतना आसान काम नहीं होगा। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकते हैं। आज के मैच से 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है, जिसमें रुतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल और आवेश खान हैं। रुतुराज इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं फिर भी उन्हें आज के मैच से बाहर किया जा सकता है, ताकि अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सके।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: चिन्नास्वामी में खेला जाएगा रोमांचक मैच, कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? IMD की भविष्यवाणी
किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
अक्षर पटेल ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था। इसके अलावा आवेश खान ने भी अपनी गेंदबाजी की धार दिखाई थी, फिर इन खिलाड़ियों को आज बाहर किया जा सकता है, ताकि अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सके। बता दें कि इन 3 खिलाड़ियों को बाहर कर शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है। अर्शदीप को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके, ऐसे में उन्हें फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines