India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है। भारत ने सीरीज के आखिरी मुकाबले को भी अपने नाम कर सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमा लिया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में ऐतिहासिक पारी खेली है। रोहित ने न सिर्फ बल्लेबाज में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, इसके अलावा रोहित ने कप्तानी में भी कमाल कर दिया है। रोहित शर्मा अब टी20 फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। चलिए आपको बताते हैं रोहित ने क्या रिकॉर्ड बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: यशस्वी जायसवाल का विश्व कप खेलना हुआ पक्का! क्या शुभमन गिल का कटेगा पत्ता? macularetinavitreouscenter.com
रोहित शर्मा ने जिताया 42वां मैच
रोहित शर्मा ने टी20 में बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड को बराबर कर लिया है। रोहित शर्मा अब भारत को सबसे अधिक टी20 मैच जिताने वाले कप्तान बन गए हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी भारत के लिए कुल 72 मैचों में कप्तानी की थी, जिनमें से कुल 42 मैच जीताए थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। इसके अलावा बाबर आजम ने भी अपनी टीम को 42 मैच जिताए हैं। बाबर ने अपनी टीम के लिए 71 मैचों में कप्तानी की थी, जिनमें से 42 मैच में जीत मिली। अब रोहित शर्मा ने भी भारत को 42वां मुकाबला जीता दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: बीच मैदान बल्लेबाजी छोड़कर बाहर चले गए रोहित शर्मा, अफगानिस्तानी करने लगे बहस
टीम सेलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब
खास बात है कि रोहित शर्मा ने भारत को 54 मैचों में ही यह कारनामा कर दिखाया है। रोहित ने अभी तक भारत के लिए कुल 54 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 42 मैच भारत के नाम रहा है। ऐसे में रोहित ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रोहित शर्मा के टी20 खेलने पर भी कई सवाल उठाए जा रहे थे, सेलेक्टर्स खुद खिलाड़ी को टीम में रखने के लिए अधिक इच्छुक नहीं दिख रहे थे। रोहित शर्मा की फिटनेस और उम्र उनके लिए बाधा बन रही थी, लेकिन रोहित ने तीसरे मुकाबले में जिस कदर प्रदर्शन किया है, इससे साफ हो गया कि वह टी20 विश्व खेलने के प्रबल दावेदार हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines