India vs Aghanistan Mohali Stadium Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फैंस इस मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखने के लिए भी उत्सुक हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला पंजाब के मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर कई टी20 मुकाबले खेल चुकी है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं भारतीय टीम का इस मैदान पर कैसा रिकॉर्ड रहा है।
ये भी पढ़ें:- Team India के लिए फिर समस्या बनी नंबर 4 की पोजिशन, जगह एक दावेदार अनेक
इस मैदान पर 4 मुकाबले खेल चुका है भारत
आपको बता दें कि इस मैदान पर अभी तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 4 मुकाबले भारत का हुआ है। भारत ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला 12 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया था। इसके अलावा भारत ने इस मोहाली में दूसरा टी20 मैच 27 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में भी भारत ने कंगारू टीम को 6 विकेट से हरा दिया था। भारत ने यहां तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर 2019 को खेला था। इस मैच में भी भारत को जीत मिली थी, भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया था। इसके अलावा भारत ने चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: भारतीय टीम में 4 ओपनर, कौन बनेगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार?
बल्लेबाजों के लिए मददगार है मैदान
इस मैदान पर अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच चेज करने वाली टीम जीती है। इससे साफ है कि यहां जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। यहां सिर्फ 2 ही मैच ऐसे हुए हैं, जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यह एक बल्लेबाजी पिच है, जहां खिलाड़ी खूब रन बनाते हैं। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 211 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में बनाया था। दूसरी ओर इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर 149 रनों का है।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
4 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines