IND vs AFG: आईसीसी विश्व कप में भारत अपना दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत चुका है। ऐसे में कल अफगानिस्तान को भी हराकर भारत इस विश्व कप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है। हालांकि भारत के लिए अफगानिस्तान को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि कल भारत और अफगानिस्तान की टीम का संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है।
क्या रोहित भी होंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल पहले से ही डेंगू के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके हैं। ऐसे में गिल कल भी मैदान पर खेलते नहीं दिखेंगे। गिल की जगह एक बार फिर से ईशान किशन ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में, जो कि 14 अक्टूबर को होने वाला है। उस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है कि आज यानी 10 अक्टूबर को कप्तान रोहित शर्मा भी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। ऐसे में रोहित भी अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं, हालांकि इसका चांस काफी कम है। क्योंकि रोहित ने चोट के बाद थोड़ी देर आराम की और दोबारा प्रैक्टिस करते देखे गए।
ये भी पढें:- IND vs AFG: भारतीय टीम को बड़ा झटका, गिल के बाद रोहित भी चोट के कारण हो सकते हैं बाहर!
भारत के संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
अफगानिस्तान के संभावित Playing 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
24 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines