India vs Afghanistan BCCI Share Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सीरीज का आगाज होने वाला है। 3 टी20 मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जाएगा। आज का मैच पंजाब के मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 क्रिकेट के लिए सभी क्रिकेट फैंस में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा भी लंबे समय के बाद टी20 में खेलते दिखेंगे। मैच को लेकर खिलाड़ियों में गर्मजोशी के बीच ठंड का असर काफी मजेदार है। मैच से पहले सभी खिलाड़ी ठंड में काफी ठिठुर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों ने बनाया ‘Orry’ का मजाक, KXIP ने खुद शेयर किया पोस्ट
सभी खिलाड़ियों ने दी ठंड पर प्रतिक्रिया
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में हैं। कोच राहुल द्रविड़ के साथ फील्डिंग कोच भी खिलाड़ियों के साथ दिख रहे हैं। सभी खिलाड़ी ठंड को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। सभी का मानना है कि मोहाली में बहुत ठंड है, लेकिन खेलने में मजा आएगा। रिंकू सिंह से लेकर अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल भी ठंड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि ऐसी ठंड शायद ही देखी होगी। वीडियो में खिलाड़ी अपने मुंह से भाप निकालते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- T20 WC 2024: मोहम्मद शमी को लेकर लीक हुआ BCCI का प्लान! क्या विश्व कप में होगी वापसी?
‘ये धुआं है, आसमान थोड़ी है’
इस वीडियो में टीम के साथ जुड़ने वाले खिलाड़ी आवेश खान ने कोहरा को लेकर कहा कि ये धुआं है, आसमान थोड़ी है। बता दें कि अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश करेगा। अफगानिस्तान टीम को भारत के खिलाफ आज तक एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है। टेस्ट मैच हो, वनडे मैच हो या फिर टी20 मैच हो, अफगानिस्तान अभी तक भारत से एक मैच भी नहीं जीत पाया है। ऐसे में अफगानिस्तान की कोशिश होगी कि वह इस इतिहास को बदल सके। दूसरी ओर भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस इतिहास को बरकरार रखा जा सके।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines