ODI World Cup 2023 IND vs ENG: वनडे विश्व कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमें 5-5 मैच खेल चुकी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम ने अपने सभी पांचों मैच जीते है तो वहीं इंग्लैंड टीम को पांच में से महज एक मुकाबले में ही जीत मिल पाई है। इंग्लैंड के लिए इस बार का विश्व कप बेहद निराशा भरा रहा है। पिछले विश्व कप की विजेता टीम का ऐसा प्रदर्शन देखकर हर कोई हैरान है। अफगानिस्तान जैसी टीम भी इस विश्व कप में इंग्लैंड को हरा चुकी है।
20 साल से नहीं जीता भारत
आपकों बता दें, विश्व कप में 20 साल से भारतीय टीम इंग्लैंड से नहीं जीता पाई है ऐसे में आज टीम इंडिया के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका हैं। टीम इंडिया ने आखिरी बार विश्व कप में इंग्लैंड को साल 2003 में हराया था उसके बाद से या तो मैच टाई हुआ या फिर इंग्लैंड ने जीता। साल 2011 के विश्व कप में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तब मैच टाई हो गया था तो वहीं, साल 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड ने बाजी बारी थी। अब रोहित शर्मा के पास इन हार का बदला लेने का सुनहेरा मौका है।
ये भी पढ़ें:- 12th Fail Film देख इंस्पायर हुए शुभमन गिल, कही दिल जीतने वाली बात
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
बात अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की करें तों, वनडे क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच 106 वनडे मैच खेले गए है जिसमें 57 भारत और 44 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। इसके तीन मैच बेनतीजा और दो मैच टाई रहे हैं। इसके अलावा बात अगर विश्व कप में दोनों टीमों के आंकड़ो की करें तो, विश्व कप इतिहास में ये दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई है जिसमें से 4 में इंग्लैंड और 3 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच टाई रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो टीम इंडिया का इंग्लैंड पर पलड़ा भारी है लेकिन फिर भी टीम इंडिया इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
28 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
53 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
54 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines