Cricket News: भारत की पहली महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम की घोषणा हो गई है। यह टीम नेपाल के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। खास बात यह है कि टीम की कप्तान और कोच दोनों मध्य प्रदेश से हैं।
टीम की कोच और कप्तान मध्य प्रदेश है
भारत की पहली महिला नेत्रहीन क्रिकेट की कप्तान मध्य प्रदेश के दमोह के रहने वाली है सुषमा पटेल हैं, जिन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश की कृतिका चारवे भारतीय टीम की कोच बनकर टीम के साथ जाएगी। वहीं मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की प्रिया कीर भी टीम का हिस्सा है। ऐसे में टीम में कोच सहित दो खिलाड़ी मध्य प्रदेश से हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘इसे कहते हैं सटीक Bowled’, जडेजा ने उखाड़ दिया संजू का स्टंप, देखें वीडियो
https://twitter.com/blind_cricket/status/1645661271667376128?s=20
नेपाल में होगी सीरीज
बता दें कि यह टीम 25 से 30 अप्रैल के बीच नेपाल के खिलाफ पांच टी 20 मैच खेलेगी। मध्य प्रदेश की सुषमा पटेल को कप्तान तो कर्नाटक के गंगव्वा नीलप्पा हरिजन को उप-कप्तान बनाया गया है। CABI चयन समिति के अध्यक्ष और एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया क्रिकेट के महासचिव ई जॉन डेविड ने बताया कि चयन परीक्षणों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखी गई थी। इसके बाद ही यह नियुक्तियां और टीम का चयन किया गया है।
भारतीय टीम को तीन वर्गों में बांटा गया है। जिसमें बी-1, बी-2 और बी-3 को रखा गया है। यह खिलाड़ी ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। जिसके लिए जल्द ही टीम की तैयारियां भी शुरू कर दी जाएगी। बता यह भारत की पहली महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम होगी।
और पढ़िए – CSK vs RR: आज क्यों नहीं खेल रहे ट्रेंट बोल्ट? संजू सैमसन के जवाब से फैंस को लगेगा झटका
भारतीय टीम इस प्रकार है
- बी 1 वर्ग- सुषमा पटेल (कप्तान), के संध्या, वर्षा, पद्मिनी टूडू, सीमू दास, प्रिया, वी.रावानी।
- बी 2 वर्ग-गंगव्वा नीलप्पा हरिजन (उपकप्तान),सैन्ड्रा डेविस, बसंती हंसदा, प्रीति बेन,प्रीति प्रसाद।
- बी 3 वर्ग- फूला सरेन,गंगा कदम, दीपिका टीसी, झीली बिरुआ, एम सत्यवती
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
45 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines