IND vs PAK Handshake: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीनों ही मैचों में हैंडशेक विवाद ने जमकर चर्चा बटोरी थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पड़ोसी मुल्क के प्लेयर्स संग हाथ मिलाने से साफतौर पर इनकार कर दिया था. इसके बाद महिला वनडे विश्व कप में भी इंडिया और पाकिस्तान टीम की कप्तान ने एक-दूसरे से हैंडशेक नहीं किया था.
हालांकि, मलेशिया में खेले जा रहे सुल्तान जोहर कप में इस विवाद का अंत होता हुआ दिखाई दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दोनों ही टीमों के प्लेयर्स एक-दूसरे से हाई-फाइव करते हुए दिखाई दिए. यह नजारा देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार होने लगी है.
खत्म हुआ हैंडशेक विवाद!
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी नो हैंडशेक विवाद का अंत सुल्तान जोहर कप में हो गया है. मलेशिया में भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम पाकिस्तान से भिड़ रही है. मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के प्लेयर्स ने हैंडशेक तो नहीं किया, लेकिन हाई-फाइव करते हुए जरूर नजर आए. गौरतलब है कि पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते बुरी तरह से बिगड़ चुके हैं.
यही कारण था कि एशिया कप 2025 में इंडियन प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. टॉस के वक्त दोनों टीमों के कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया था. वहीं, मैच के बाद भी प्लेयर्स ने हैंडशेक नहीं किया था. टीम इंडिया के इस बर्ताव की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत भी की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: घर में टीम इंडिया ‘बब्बर शेर’, एक और सीरीज जीतकर की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, वेस्टइंडीज का हाल बेहाल
महिला वर्ल्ड कप में भी जारी था नो हैंडशेक
सिर्फ एशिया कप ही नहीं, बल्कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी भारत और पाकिस्तान की प्लेयर्स ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए थे. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के समय पर फातिमा सना से हैंडशेक नहीं किया था. माना जा रहा था कि हॉकी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा. पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपने प्लेयर्स को पहले से हैंडशेक विवाद को लेकर मानसिक तौर पर तैयार रहने की हिदायत दी थी.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
10 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
31 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
51 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines