INDCH vs SACH: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। वो मुकाबला बाद में रद्द हो गया। ऐसे में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सफर शुरू किया है। जहां पर टीम इंडिया के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने कमबैक मैच में तहलका मचा दिया। अंत में टीम इंडिया मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के कारण 88 रनों से हार गई।
एबी डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने 22 रन बनाए। वहीं उनके साथी जे रुडोल्फ ने 24 रन जोड़े। कप्तान एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करके 30 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे। अंत में जेजे स्मट्स ने भी 30 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए पीयूष चावला और यूसुफ पठान ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। अभिमन्यु मिथुन ने भी 1 विकेट अपने नाम किया। हालांकि अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में विफल रहे।
बुरी तरह से हारी इंडिया चैंपियंस
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस टीम की बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सके। शिखर धवन, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और यूसुफ पठान तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सुरेश रैना ने 16 रन बनाए तो वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने 37 रन बनाए। इंजरी के कारण युवराज सिंह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। टीम इंडिया ने 18.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 111 रन ही बनाए। इसी के साथ डकवर्थ लुईस नियम के कारण टीम इंडिया 88 रनों से मुकाबला हार गई। आरोन फांगिसो ने 3 विकेट अपने नाम किया। वेन पार्नेल और इमरान ताहिर ने भी 2-2 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें: खतरे में थे भारत में IPL 2025 खेलने वाले खिलाड़ी? ताजा रिपोर्ट जारी होने से मची सनसनी !
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines