INDCH vs AUSCH: विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया की स्थिति बहुत खराब नजर आ रही है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार गई। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोमांचक मुकाबले में टीम का हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्रेट ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जिसके बाद 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
बल्ले के साथ चमके शिखर धवन और यूसुफ पठान
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया चैंपियंस के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 60 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनका साथ देते हुए रोबिन उथप्पा ने भी 37 रनों की पारी खेली। अंबाती रायडू, सुरेश रैना और कप्तान युवराज सिंह बल्ले के साथ फेल हो गए। अंत में यूसुफ पठान ने भी 23 गेंदों में 52 रनों की बेहद अहम पारी खेली। जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए कप्तान ब्रेट ली ने 1 तो वहीं डेनियल क्रिस्चियन ने 2 विकेट अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दर्ज की शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन ने 25 रनों की पारी खेली। उनका साथ देते हुए डार्सी शॉर्ट ने भी 20 अहम रन जोड़े। ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन ने भी 39 रनों की पारी खेली। वहीं कॉलम फर्ग्यूसन ने भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही उनकी टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया के लिए पीयूष चावला ने 3 विकेट तो वहीं हरभजन सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: SA vs NZ: एक बार फिर चोक कर गई दक्षिण अफ्रीका, फाइनल में जीता हुआ मुकाबला हारी टीम
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
10 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines