IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है. जहां पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उसका फायदा उठाकर टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लगा. मैच विनर खिलाड़ी बीमार होने के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रही हैं.
जेमिमा रोड्रिग्स हो गई बीमार
चौथे टी20 मैच में जेमिमा रोड्रिग्स प्लेइंग 11 से बाहर हो गईं हैं. जिसके पीछे का कारण बताते हुए बीसीसीआई ने कहा, ‘सुश्री जेमिमा रोड्रिग्स हल्के बुखार के कारण कमजोरी महसूस कर रही थीं, इसलिए तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में उनका चयन नहीं हो सका. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी सेहत और रिकवरी पर कड़ी नजर रख रही है.’ बीसीसीआई के इस अपडेट के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है कि क्या वो आखिरी टी20 मैच से भी बाहर हो सकती हैं? सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. /s
ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: स्मृति मंधाना ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, दिग्गजों की लिस्ट में हुईं शामिल
भारतीय महिला बल्लेबाजों ने किया कमाल
टॉस जीतने के बाद श्रीलंका की टीम ने टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों में 171.74 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा. वहीं स्मृति मंधाना ने भी 48 गेंदों में 80 रन बनाए हैं. जिसमें मंधाना ने 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अंत में ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल है. जिसके कारण ही भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए हैं. जिसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी20आई फॉर्मेट में ये भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा स्कोर है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर इस दिन मैदान पर करने वाले हैं वापसी! एक साथ 2 टीमों के लिए आई बड़ी खुशखबरी
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines