IND W vs SA W: फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली सबसे उम्रदराज कप्तान बनी हरमनप्रीत कौर का खास अंदाज देखने को मिला. ट्रॉफी जीतने के फौरन बाद हरमनप्रीत कौर बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आई. उसके बाद उन्होंने ट्रॉफी उठाने से पहले भांगड़ा भी किया. इन सबके बाद भारतीय कप्तान के संस्कार भी कैमरे में कैद हुए.
हरमनप्रीत कौर ने छुए जय शाह के पैर
चैंपियन बनने के बाद 36 वर्षीय हरमनप्रीत कौर बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आईं. हरमनप्रीत ने जीतने के बाद पहले हेड कोच अमोल मजूमदार के पैर छुए. उसके बाद जब वो ट्रॉफी लेने के लिए जाने लगी, तो आईसीसी चेयरमैन तक पहुंचने तक वो भांगड़ा करती हुई गईं और वहां जाकर सबसे पहले उन्होंने जय शाह के पैर छुए. हालांकि इसके बाद जय शाह बहुत ज्यादा असहज नजर आए.
जय शाह ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और अपना सिर झुका दिया. ट्रॉफी उठाने के बाद जब हरमन अपनी टीम की ओर बढ़ी, तो उस समय उन्होंने फिर से डांस किया. हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उसके बाद से ही वो टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने का प्रयास करती हुई नजर आ रही थी. जो उनके करियर के अंत में आकर हुआ है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया का सबसे बड़ा सिरदर्द खत्म, आखिरी 2 T20I मैचों में नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का सुपरस्टार
कप्तान हरमनप्रीत को है जीत की आदत
टीम इंडिया की कप्तानी संभालने के बाद से ही हरमनप्रीत कौर ने कई बदलाव किए थे. WPL में मुंबई इंडियंस की टीम को 2 बार बतौर कप्तान चैंपियन बनाकर हरमनप्रीत कौर ने साबित कर दिया वो ट्रॉफी जीतना जानती है. पिछले 2 सालों से हेड कोच अमोल के साथ मिलकर कप्तान कौर ने इस टीम को बनाया है. जिसके कारण ही उन्हें बहुत ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए. कप्तान हरमनप्रीत का सफर इस टूर्नामेंट को जीतने के साथ बहुत ही शानदार हो गया है.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत के एक फैसले ने टीम इंडिया को बनाया World Cup चैंपियन, जीत के बाद बताया कैसे बदली किस्मत?
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
39 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines