Muneeba Ali Runout: भारत और पाकिस्तान का मैच हो और कोई विवाद पैदा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. महिला वनडे विश्व कप 2025 के छठे मैच में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है. पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली के रनआउट को लेकर बीच मैदान जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
मुनीबा थर्ड अंपायर के फैसले से बेहद नाखुश दिखाई दीं और वह मैदान छोड़ने के लिए राजी ही नहीं थीं. अंपायर के फैसले का विरोध करते हुए पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना भी ड्रेसिंग रूम से मैदान पर उतर आईं. हालांकि, फैसला नहीं बदला गया और मुनीबा को सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा.
रनआउट पर खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद मुनीबा अली के पैड पर आकर लगी और टीम इंडिया ने जोरदार अपील की. अंपायर के नॉटआउट करार देने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने रिव्यू का इस्तेमाल नहीं किया. हालांकि, तभी मुनीबा क्रीज से बाहर निकल गईं. यह देखकर दीप्ति शर्मा ने स्टंप पर निशाना साधा और डायरेक्ट हिट लगाया. भारतीय टीम ने अब रनआउट की अपील की. पहली नजर में ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया. इसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा.
रिप्ले में देखा गया कि मुनीबा ने पहले बल्ला क्रीज पर रखा, लेकिन जब बॉल स्टंप को आकर लगी, तो उनका बैट हवा में था और पैर क्रीज से बाहर थे. इसके आधार पर मुनीबा को आउट दे दिया गया. मुनीबा थर्ड अंपायर के फैसले से बुरी तरह से बिफर गईं और उन्होंने काफी देर तक ऑन फील्ड अंपायर से बहस की. मुनीबा पवेलियन की ओर लौट ही रही थीं कि कप्तान फातिमा सना भी ग्राउंड पर अंपायर से बातचीत करने पहुंच गईं. कैप्टन ने भी फैसले का खुलकर विरोध किया. हालांकि, इसके बावजूद निर्णय को नहीं बदला गया और मुनीबा को पवेलियन लौटना पड़ा.
क्या कहते हैं नियम?
आईसीसी के नियम 30.1.2 के तहत अगर आप रन लेते हुए क्रीज में पहुंचते हैं और फिर बल्ला हवा में उठ जाता है, तो आपको नॉटआउट करार ही दिया जाएगा. हालांकि, अगर बैटर शॉट खेलने के बाद क्रीज में खड़ा है और अचानक बाहर निकल जाता है और इसी समय पर बॉल विकेट पर आकर लगती है, तो इस स्थिति में बैटर को आउट करार दिया जाएगा. यानी नियमों के हिसाब से मुनीबा अली के खिलाफ दिया गया थर्ड अंपायर का फैसला पूरी तरह से सही है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines