Team India Dethroned Undefeated Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मैच खेला गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ये मैच हुआ. टीम इंडिया के सामने 339 रन का बड़ा लक्ष्य था और उन्होंने इसका सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली. सिर्फ इतना ही नहीं, इस पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा था और उनका विजय रथ टीम इंडिया ने रोक दिया. अब ट्रॉफी जीतने से भारत मात्र एक कदम दूर है.
टीम इंडिया ने रोका चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ
ऑस्ट्रेलिया के लिए 2025 का वुमेंस वर्ल्ड कप शानदार साबित हुआ. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया और 6 जीत अपने नाम की. एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत जैसी मजबूत टीमों को भी मात दी. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना लेगी लेकिन टीम इंडिया ने उनका विजय रथ रोक दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में मात्र एक मैच हारा और सीधा सेमीफाइनल से बाहर हो गईं. अब वुमेंस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने से टीम इंडिया मात्र एक कदम दूर है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: सेमीफाइनल में जीत की हीरो बनी जेमिमा रोड्रिग्स, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हवा निकाल जड़ा शतक
टीम इंडिया ने कैसे दी ऑस्ट्रेलिया को मात
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और फोएबे लिचफील्ड ने 119 रन की शानदार पारी खेली और एलिस पैरी ने 77 रन बनाए. ऐश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में भी शानदार 63 रन बनाए. 49.5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया 338 रन बनाने में सफल हुई और अपने सभी विकेट गंवा दिए. भारत की महिला टीम को जीत के लिए 339 का बड़ा लक्ष्य चेज करना था. शेफाली वर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और स्मृति मंधाना ने 24 रन की पारी खेली. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली.
हरमनप्रीत कौर ने 89 गेंदों में 88 रन बनाए. एनाबेल सुथरलैंड की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में कौर अपना विकेट गंवा बैठी. जेमिमा रोड्रिग्स ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और शानदार शतक लगाया. दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने रोड्रिग्स का बढ़िया तरह से साथ दिया. टीम इंडिया ने 48.3 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. जेमिमा नाबाद 127 रन बनाकर जीत की हीरो साबित हुईं. अब फाइनल पर सभी की नजरें होंगी.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस वर्ल्ड कप के बाद शादी करेंगी स्मृति मंधाना? इस दिन बन सकती हैं ‘बॉयफ्रेंड’ पलाश मुच्छल की दुल्हनिया
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
38 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
38 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines