IND W vs AUS W Record Made Semifinal: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल देखने को मिला. नवी मुंबई में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटा लिया. टीम इंडिया के सामने 339 रनों का बड़ा लक्ष्य था और इसका पीछा बिल्कुल आसान नहीं रहने वाला था. हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स के शतक और हरमनप्रीत कौर के 89 ने टीम इंडिया को जीत दिला दी. इस सेमीफाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड का अंबार लग गया और टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करते ही इतिहास रच दिया. आइए मैच में बने सभी रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में लगा रिकॉर्ड का अंबार
कुल 5 बड़े रिकॉर्ड सेमीफाइनल मैच में बने और नीचे पूरी लिस्ट है:
1. टीम इंडिया ने वुमेंस वर्ल्ड कप के नॉकआउट इतिहास में पहली बार 300 से ज्यादा लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया.
2. ऑस्ट्रेलिया ने वुमेंस वर्ल्ड कप में लगातार 15 मैच जीते थे और उनकी इस जीत का सिलसिला टीम इंडिया ने खत्म किया.
3. 339 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा वुमेंस क्रिकेट के वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है.
4. 22 साल की फोएबे लिचफील्ड वुमेंस वर्ल्ड कप के नॉकआउट्स में शतक लगाने वाले सभी युवा खिलाड़ी बन गईं.
5. भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों के स्कोर मिलाकर इस मुकाबले में कुल 679 रन बने, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: भारत ने रोका चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, खिताब से 1 कदम दूर टीम इंडिया
टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी से एक कदम दूर
टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है. उन्हें हराना किसी टीम के लिए आसान नहीं था. 2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं हारा था और ऐसे में भारतीय महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती थी. हालांकि, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स की पारी ने चीजें बदल दी.
टीम इंडिया ने 9 गेंद रहते ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब तक भारतीय टीम ने कभी भी वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है. 2 नवंबर को फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: जीतकर क्यों रोईं कप्तान हरमनप्रीत कौर? वायरल वीडियो को जिसने देखा हो गया भावुक!
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines