IND W vs AUS W: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें ब्लैक बैंड पहनकर खेलते हुए नजर आ रही हैं. ब्लैक बैंड पहनकर कर खेलने के पीछे की वजह जानकर फैंस इमोशनल हो जाएंगे.
क्यों ब्लैक बैंड पहन कर खेल रही हैं दोनों टीमें?
सेमीफाइनल मुकाबले में जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए पहुंची तो उनके हाथों में ब्लैक बैंड बंधे हुए थे. जिसके पीछे का कारण आईसीसी ने बताया है. ऑस्ट्रेलिया में 17 वर्षीय क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की गर्दन पर साइड आर्म गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई थी. जिसके कारण ही वो कुछ दिन अस्पताल में रहे. उसके बाद 30 अक्टूबर की सुबह ऑस्टिन की डेथ हो गई. जिसके कारण ही आज दोनों ही टीमें ब्लैक बैंड पहने हुए हैं. बेन ऑस्टिन की डेथ पर आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी दुख जताया है. ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे दूसरा क्रिकेटर खोया है. इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर फिल ह्यूज की ऐसे ही मौत हुई थी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR ने बदल दिया हेड कोच, रोहित शर्मा के करीबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम निकली बहुत आगे
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं. एलिस पेरी 36 रन बनाकर खेल रही हैं, तो वहीं फीबी लिचफील्ड भी 57 गेंदों में 64 रन बनाकर खेल रही हैं. कप्तान एलिसा हीली 5 बनाकर क्रांति गौड़ का शिकार बनी. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा खेलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस मैच में ऋचा घोष की भी इंजरी के बाद वापसी हुई है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कैनबरा में क्यों भिड़ गए थे जोश हेजलवुड और सूर्यकुमार यादव? टक्कर की अब नई तस्वीर आई
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
5 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
30 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines