IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा, जब मैच विनर प्रतिका रावल इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई. उनकी जगह टीम में अब शेफाली वर्मा को मौका मिला. सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने के लिए तैयार शेफाली वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे भगवान ने भेजा है.
सेमीफाइनल के लिए तैयार है शेफाली वर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले रिप्लेसमेंट के तौर पर आई शेफाली वर्मा ने खुलकर बात की है. शेफाली वर्मा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘अगर भगवान ने मुझे यहाँ भेजा है, तो मैं सर्वश्रेष्ठ इरादे से अपना बेस्ट करने की कोशिश करूंगी, और टीम की जरूरतों के हिसाब से प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी. वही करूंगी जो मैं सबसे अच्छा कर सकती हूँ, और इसे सिंपल रखूँगी. मैं खुद को ‘शांत रहो’ और ‘खुद पर विश्वास रखो’ जैसी छोटी-छोटी बातें कहती रहूंगी. उम्मीद है कि ये बातें मददगार होंगी और मैं अभ्यास में अच्छा कर रही हूँ, तो उम्मीद है कि मेरे लिए चीजें बेहतर होंगी.’
ये भी पढ़ें: World Cup 2025: इंग्लैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका की फाइनल में एंट्री, 125 रनों से चारों खाने चित हुई इंग्लिश टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं है शेफाली का रिकॉर्ड
युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों में शेफाली ने 19.80 की औसत से 99 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 68.27 का ही रहा है. ऐसे में आज के मुकाबले में उन्हें इस रिकॉर्ड को बेहतर करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बिना खेले ही हो सकती है बाहर? जानें क्या है वजह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
18 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
41 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
51 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
57 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines