नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी कर 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। जायसवाल ने जहां एक ओर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाए तो वहीं उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल किया। शॉर्ट लेग पर उन्होंने बेहतरीन कैच लपककर महफिल लूट ली।
यशस्वी ने दिखाई फुर्ती
ये नजारा 37वें ओवर में देखने को मिला। अश्विन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिक अथानाजे को दूसरी गेंद डाली तो ये टप्पा पड़न के बाद अंदर की ओर आई। एलिक ने इसे पुश करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए शॉर्ट लेग की ओर उड़ गई। इधर हेलमेट पहने खड़े यशस्वी ने फुर्ती दिखाई और गेंद को जमीन में गिरने से पहले ही पकड़कर शानदार कैच लपक लिया। यशस्वी के कैच लपकते ही भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा।
हालांकि एलिक इस कैच पर थोड़ा हैरान नजर आए। खास बात यह है कि एलिक ही वह बल्लेबाज थे, जिन्होंने वेस्ट इंडीज के लिए पहली और दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। एलिक ने पहली पारी में 47 और दूसरी में 28 रन जड़े। इस तरह यशस्वी का ये कैच भारत के लिए बड़ा विकेट साबित हुआ। हालांकि जायसवाल ने इससे पहले एक कैच ड्रॉप कर दिया था, लेकिन उन्होंने एलिक का कैच लेकर इसकी भरपाई कर दी। ये यशस्वी का टेस्ट क्रिकेट में पहला कैच रहा।
अश्विन ने चटकाए 7 विकेट
टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को एक पारी और 141 रनों से करारी शिकस्त दी। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने इस मैच में कुल 12 विकेट लेकर विंडीज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। खास बात यह है कि अश्विन को WTC Final की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी, लेकिन उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर आलोचकों को करारा जवाब दे दिया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines