IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये श्रृंखला 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी। सीरीज में एक बार फिर से सभी की निगाहें टीम के चेज मास्टर विराट कोहली पर टिकीं होंगी जो कि बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। कोहली के पास सीरीज में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है।
सचिन के अभेद रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे विराट कोहली
दरअसल वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के पास है। उन्होंने अपने करियर में कुल 49 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग कोहली मौजूद हैं जिनके नाम 46 शतक मौजूद हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच खेलने हैं ऐसे में अगर कोहली इन सभी मुकाबलों में शतक जड़ देते हैं तो वे सचिन के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
Most Centuries in ODI: वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
– सचिन तेंदुलकर – 49 शतक
– विराट कोहली – 46 शतक
– रोहित शर्मा – 30 शतक
– रिकी पोंटिंग – 30 शतक
– सनथ जयसूर्या – 28 शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकों की झड़ी लगाते हैं कोहली
विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाना काफी पसंद है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 42 मुकाबलों में 2261 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि कोहली ने कैरैबियाई टीम के खिलाफ 9 शतक भी जड़े हैं। ऐसे में अगर वे ये ही लय बरकरार रख पाते हैं को सचिन के महारिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines